Saturday 18 July 2020

Bread Pizza

Bread हमारे घर की स्थाई सदस्य होती है। एक स्लाइस टोस्ट की हुई ब्रेड और कॉफी या चाय अधिकांश लोगों को भाती है।

ब्रेड के साथ बहुत सारे प्रयोग हम सबने किये हैं। लॉक डाउन में पिज़्जा एक दिन बहुत याद आया। सोचा कोई तो राह निकाली जाए। 

ब्रेड का एक प्रयोग लॉक डाउन के दौरान किया था पिज़्जा बनाकर। रेसिपी आपके साथ शेयर कर रही हूँ।


इसे बनाना बहुत आसान है। मुख्य समय सब्जियों को काटने में लगता है।

इसे बनाते समय एक दिन पुरानी ब्रेड का प्रयोग कीजिये।

सामग्री :
शिमला मिर्च
टमाटर
गाजर
प्याज 
पनीर 
स्वीट कॉर्न 
नमक 
Schezwan sauce
Mayonnaise
Pizza sauce
Oregano
Chilli flakes
Cheeze
Butter

Method :

शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज बारीक काट लीजिये।
गाजर के बहुत छोटे-छोटे स्क्वायर काट लीजिये।



पनीर को कद्दूकस करके सब्जियों में डालिये।


Preshani , Chilli Flake, Salt मिलाइये।

Pizza sauce , Schezwan sauce, Mayonnaise  मिलाइये।


अप्पे पैन की grids में मक्खन लगाइए।

ब्रेड की स्लाइस को छोटी कटोरी या ढक्कन की सहायता से गोल स्लाइस जो अप्पे पैन की ग्रिड की साइज की हो, काट लीजिये और ग्रिड में लगा दीजिये।

इन स्लाइस के ऊपर सब्जियों वाला मिक्सचर डालिये।

उसके ऊपर grated cheese डालिये।

उसके ऊपर Oregano व Chilli Flakes स्प्रिंकल कीजिये।

उसके ऊपर पिघला हुआ मक्खन बहुत हल्का सा स्प्रेड कीजिये।



अब धीमी आंच पर गोल्डन होने तक सेकिये।


मनपसंद सॉस के साथ खाइये और खिलाइए।



जल्दी ही मिलेंगें एक नई घरेलू , आसान रेसिपी के साथ।

आपकी राय , आपके comments की बेसब्री से राह देखूँगी।