Showing posts with label फरे. Show all posts
Showing posts with label फरे. Show all posts

Saturday, 21 November 2020

फरे

भारत विभिन्न प्रदेशों के भांति-भांति के व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। भारतीय व्यंजनों को देश विदेश सभी जगह बहुत पसंद किया जाता है।अधिकांशतः हमारे व्यंजन हमारे खेती और उत्सवों से जुड़े होते हैं। विभिन्न उत्सवों का हम बेसब्री से इंतज़ार करते हैं क्योंकि गाना बजाना, खूबसूरत सजीले वस्त्र
और पकवान पूरा करते हैं इन उत्सवों को। 

अक्टूबर आखिर या नवम्बर के प्रथम पंद्रह दिन के भीतर नया धान खेतों से उपहार में किसान हमें  देते हैं। चावल का आटा पिस कर आता है। धान के प्रसाद के रूप में चावल के आटे से करवा चौथ वाले दिन फरे बनाये जाते हैं। धान निरंतरता, प्रकृति की खुशहाली का प्रतीक है जो अजर अमर है। यही भाव करवा चौथ पर बनाये जाने वाले चावल के आटे के फरों के नेपथ्य में निहित होता है।

मेरी अम्माँ के हाथ के बने फरे मुलायम व विशिष्ट स्वाद वाले होते हैं। आज उन्होंने मुझे फरे बनाने सिखाये जिसे मैं आप सबके साथ साझा कर रही हूँ।

आइये हम भी फरे बनायें ...

Ingredients :-

चावल का आटा  - 250 gm

चने की दाल      - 125 gm

उड़द की दाल    - 125 gm

अदरक             - 50 gm या स्वादानुसार

हरी मिर्च           - 5,6 या स्वादानुसार 

हरी धनिया        - 1 tbsp बारीक कटी 

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 tsp या स्वादानुसार

धनिया पाउडर      - 1 tsp या स्वादानुसार

सौंफ पाउडर          - 1 tsp से थोड़ा अधिक 

नमक                  - स्वादानुसार

Method :- 

रात भर चने और उड़द की दाल धोकर भिगो दीजिये।

सुबह पानी हटा कर दोनों दाल पीस लीजिये।

अदरक और हरी मिर्च को एक साथ पीस लीजिये।

उड़द की दाल 

                                                चने की दाल 


                                अदरक व हरी मिर्च का पेस्ट 


अब चावल के आटे में नमक मिलाइये और गर्म पानी की सहायता से आटा गूँध लीजिये।

दोनों पिसी दाल ,अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर और नमक मिलाइये।




बड़ी कढ़ाही में पानी उबलने के लिए रखिये।


पानी में नमक , हींग और शुद्ध घी डालिये और पानी में उबाल आने दीजिये।

अब फरे बनाना शुरू कीजिए।


हथेली पर हल्का सा रिफाइंड या शुद्ध घी लगाकर आटा फैलाइये। 

बीच में दाल का मिश्रण रखिये और आटे के दोनोँ किनारों को आपस में जोड़ते हुए ब्रेड रोल जैसा आकार दीजिये और उबलते पानी में धीरे से स्लाइड कर दीजिए।

सभी फरे पानी में डालकर मध्यम आंच पर उबलने दीजिये।


जब फरे अपने आप उबल कर ऊपर तैर आयें तो उन्हें पलट दीजिये।

पांच मिनट बाद बड़ी खुली थाली या बर्तन में निकालकर ठंडा होने रख दीजिए।


ठंडे हो गए फरे प्लेट पर निकालें।


ठंडे हो गए फरों के मनपसंद मोटाई के डम्पलिंग काट लीजिये।



अब फ्राइंग पैन में शुद्ध घी डालें और जीरा तड़काएँ।

इसमें फरे के डम्पलिंग डालकर शॉलो फ्राई कर लें।


फरे स्वाद लेने के लिए तैयार हैं।

हरी चटनी , गुड़ के आम के अचार के संग खाइये और खिलाइए।


बस एक ही आग्रह है कि रेसिपी आपको कैसी लगी यह बताना न भूलिएगा।

सम्भव हो तो मेरे ब्लॉग को फॉलो कर लीजिए।