Showing posts with label जीत जायेंगें हम ... 【 3 】. Show all posts
Showing posts with label जीत जायेंगें हम ... 【 3 】. Show all posts

Wednesday, 5 May 2021

जीत जायेंगें हम ... 【 3 】


 

मखाना जिसे foxnut कहते हैं हमारे अंग्रेजीदां , गुणों की खान है।

मखाने में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है।

इसमें एथेनॉल पाया जाता है जो हमारे शरीर के वजन को बढ़ने से नियंत्रण में रखता है।

इसमें पाया जाने वाला एल्कलॉइड व रेसिस्टेंट स्टार्च हार्ट, हाई बीपी, डायबिटीज, किडनी के मरीजों के लिए अच्छा होता है।

इसमें प्रोटीन , आयरन , पोटेशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

50 ग्राम मखाने में 181 कैलोरी 

और वहीं पर पोटैटो चिप्स के 50 ग्राम में 271 कैलोरी पाई जाती है और गुण संभवतः एक भी नहीं।

मखाने को गुड़ से कैरेमलाइज कर लीजिए और जार में भर कर रख लीजिए। हो गया न मीठा आपके स्वीट टूथ के लिए।

मखाने को जरा से शुद्ध घी में करी पत्ता तड़का तैयार कर सूखे भुने मखाने  भूनकर मिलाइये। नमक, सफेद मिर्च और पुदीने का पाउडर मिलाइये। जार में भर कर रख लीजिए।

कश्मीरी लाल मिर्च, पिसी शक्कर,ऑरेगैनो, रोज़मेरी, सूखे टमाटर का पाउडर और नमक किसी बन्द बोतल में डालकर अच्छी तरह शेक करके पेरी-पेरी मसाला बना लीजिए। पैन में जरा से शुद्ध घी में सूखे भुने मखाने और पेरी-पेरी मसाला डालकर कुछ मिनट भून लें। इसे भी जार में भर लें।

याद रहे जार स्टारलाइज़्ड हों और एयरटाइट हों।

अब इन जार को किसी ऐसी जगह रखें जहाँ से आप बार-बार गुजरते हों। जब मन किया रुके और कुछ दाने मुँह में 😊

अब आलू के चिप्स/ पोटैटो चिप्स या मखाना .... यह निर्णय आपके लिए मैं नहीं ले सकती ...मैंने अपना निर्णय तो लिया हुआ है 😊

कोविड मरीजों के लिए टैग लाइन है :

“ जीत जायेंगें हम ”