Wednesday 9 September 2020

शाकाहारी कबाब रोल


 

शाकाहारी कबाब रोल / वेज कबाब रोल एक बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है। मोमो और चाउमीन के बाद सबसे अधिक बिकने वाला यह स्ट्रीट फूड घर में बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। घर में बनने पर क्वालिटी चेक बना रहता है जिसे बेफ़िक्र होकर खाया जा सकता है।

वेज कबाब/ शाकाहारी कबाब रोल के साथ टोमॅटो सॉस के अलावा लहसुन की दही वाली चटनी जिसे आजकल “ रेड डिप ” कहते हैं ,बहुत पॉपुलर है। इसके साथ ही “ ग्रीन डिप ” जो धनिया और दही की चटनी का ही एक स्वरूप है, भी सर्व किया जाता है। वैसे पारंपरिक रूप से घर में बनाई जाने वाली धनिया पुदीने की चटनी भी  बहुत अच्छा स्वाद देती है।



लहसुन दही का डिप बनाना भी बहुत आसान है। जिसको बनाने के लिए चाहिए होता है ...

लहसुन              - 10, 12 कली 

अदरक                 - 1/2 इंच टुकड़ा बारीक कटा 

कश्मीरी लाल मिर्च -  15, 17 【 3 घण्टे 1 कप गरम पानी में भीगी हुई 】

लाल मिर्च              - 4,5 या स्वादानुसार

लहसुन                   - 3,4 कली , एकदम बारीक कटा हुआ 

नमक                      - स्वादानुसार 

करी पत्ता                  - 6,7 पत्ती

जीरा                        - 1/6 tsp

पीली राई                  - 1/4 tsp

सफेद मिर्च                - 1/4 tsp

रिफाइंड ऑयल          - 1 tbsp

दही                          - 1 कप 

कश्मीरी मिर्च पानी निकाल कर लाल मिर्च के साथ बारीक पीस लें।

अदरक और लहसुन बारीक पीस लें।

मध्यम आंच पर 1/2 tbsp रिफाइंड गर्म करें और उसमें बारीक कटा हुआ लहसुन गोल्डन फ्राई करें।

इसमें पिसा हुआ अदरक और लहसुन पेस्ट डालकर गोल्डन करें और मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह चलायें। नमक, सफेद मिर्च मिलायें। लगातार चलाते हुए तेल दिखने तक भूनें।

आँच से हटा दें।

अब एक पैन में बचा हुआ रिफाइंड डालें और गर्म होने दें।

उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालें इस तड़के में मिर्च वाला तैयार पेस्ट डालें।

दही डालकर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें।

आँच एकदम धीमी करके ढ़ककर 4 से 5 मिनट तक पकने दें।

जब रिफाइंड पेस्ट से ऊपर दिखने लगे तो गैस बंद कर दें।

ठंडा करके जार में भर लें।

यह लहसुन मिर्ची दही का रेड डिप तैयार है।

इसे फ्रिज में एक सप्ताह तक रख कर खाया जा सकता है।



ग्रीन डिप बनाने के लिए चाहिए ...

हरा धनिया - 150 gm , मोटा कटा

पुदीना        - 50 gm , मोटा कटा

हरी मिर्च     - 2, 3 या स्वादानुसार 

हींग            - एक चुटकी

दही            - 150 gm

दही को छोड़कर सभी सामग्री बारीक पीस लें।

आखिर में दही डालकर मिक्सी को एक मिनट के लिए और चला लें।

डिप तैयार है जिसे सप्ताह भर फ्रिज में रखा जा सकता है।




अब तैयारी करते हैं पराठे की।

मैदा     - 1+1/2 कप

दही      - 1/2 कप , गाढ़ा 

नमक   - 1/6 tsp

पानी    - आवश्यकतानुसार

मैदे में नमक व दही मिलाकर आटा गूँध लें।

ढ़ककर रख दें।



अब शुरू करें कबाब बनाना शुरू करें , जिसके लिए मसूर और चने की दाल को रात भर भिगो दें।

मसूर   - 1 कप 

चने की दाल - 1/8 कप 

प्याज - 1 मध्यम आकार का , बारीक कटा हुआ 

लहसुन  - 5,6 कली 

अदरक  - 1/2 इंच का टुकड़ा 

हरी मिर्च - 2 या अपनी पसंद के अनुसार 

तेजपत्ता - 1

जीरा  - 1/6 tsp

हींग   - 1 चुटकी 

दालचीनी - 1 इंच का टुकड़ा

जायफल - एक चुटकी पाउडर

जावित्री - एक पतला धागा 

लाल मिर्च - 1/6 tsp - optional

गरम मसाला - 1/4 tsp

नमक - स्वादानुसार

चाट मसाला - 1/4 tsp - optional

हरा धनिया - 1 tbsp बारीक कटा 

रिफाइंड ऑयल - 1 tsp

रिफाइंड ऑयल - कबाब को शैलो फ्राई करने के लिए

मसूर , चने की दाल, दालचीनी और नमक कुकर में डालकर इतना पानी डालें कि दाल से सिर्फ एक इंच ऊपर हो। इसे कम से कम मध्यम आँच पर 4 से 5 सीटी आने तक पकायें और खुद से ठंडा होने दें।

अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक पीस लें।

गुनगुनी दाल को मिक्सी में बारीक पीस लें।

पैन में रिफाइंड गरम करें।

तेजपत्ता, जीरा ,हींग का तड़का तैयार करके प्याज डालें और गुलाबी होने तक धीमी आँच पर भूनें।

अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालकर गुलाबी होने तक लगातार चलाते हुए भूनिये।

जावित्री का धागा डालकर कुछ सेकेण्ड तक भूनिये।

लाल मिर्च और जायफल डालिये और मिलाइये।

दाल डालिये और मिला लीजिए।

गरम मसाला और चाट मसाला मिलाइये।

गैस बंद करके हरा धनिया मिलाइये और मिश्रण ठंडा होने दीजिए।

मिश्रण गुनगुना रह जाने पर तेजपत्ता निकाल दीजिये और सारे मिश्रण को एक बराबर 10 हिस्सों में बांट कर कबाब का आकार दीजिये।

फ्राई पैन में गुलाबी शैलो फ्राई कर लीजिए।

अब जितनी पतली हो सके उतनी पतली रोटी बेलकर गरम तवे पर उलट पलट कर कच्ची रोटी सेंक लीजिये।

Finally ... Serving time ☺️

1 प्याज के गोल पतले छल्ले काट लीजिये और नींबू के रस में 5 मिनट के लिए भिगो कर निकाल लीजिए।

तवे पर कच्ची रोटी को हल्का सा रिफाइंड लगा कर पराठा कर लीजिए।

Let's arrange the plate ....

हर पराठे पर प्याज के छल्ले लगाइए और उसके ऊपर कबाब को स्प्रेड कीजिये।

पराठे का रोल बनाइये।


हर रोल को टिशू या अलुमिनियम फॉयल में रैप कीजिये।

सादे प्याज के छल्लों , रेड और ग्रीन डीप के साथ खाइये और खिलाइए।



बस वही एक request ....

ब्लॉग को follow कर लीजिए और हो सके तो अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए।

मिलेंगें बहुत जल्दी किसी और रेसिपी के साथ।




No comments:

Post a Comment