Friday 28 August 2020

फटाफट दहीबड़ा


दहीबड़ा हमारे भारतीय भोजन के सबसे महत्वपूर्ण व्यंजनों में से एक विशिष्ट व्यंजन है जिसे विरले ही कोई होगा जो नापसंद करता होगा।


दही बड़ा 12वीं शताब्दी से पहले का व्यंजन है। 12वीं शताब्दी में कर्नाटक के राजा सोमेश्वर तृतीय ने “ मनसोल्लास ” नामक ग्रन्थ की रचना की थी जिसमें दही बड़ों को “ क्षीरवड़ा ” के नाम से हुआ है। 

अलग-अलग बोलियों में दही बड़ा को अलग-अलग नाम से बुलाते हैं जिनको बनाने और परोसने का ढंग भी अलग-अलग होता है। पंजाबी इसे दही भल्ले के नाम से बुलाते हैं। तमिल में थायिर वडाई ,  मलयालम में थायरु वडा , तेलगू में पेरुगु वड़े के नाम से जाना जाता है।

दही बड़ा अधिकांशतः उड़द की दाल से बनता है। छिलके सहित दाल को रात में भिगो कर सुबह रगड़ कर उसका छिलका हटा दिया जाता है तब उसे सिल पर बारीक पीसा जाता है। बड़ों की मुलायमियत इस बात पर निर्भर करती है कि दाल कितनी बारीक पिसी और कितनी बढ़िया फेंटी गयी। आजकल लोग मिक्सी में फटाफट दाल पीसने लगे हैं। धुली उड़द का प्रयोग अधिक होता है। मूंग की दाल उड़द की दाल के साथ मिलकर पीसकर भी बड़े बनते हैं। अकेली मूंग दाल के भी बड़े बनाये जाते हैं।

आज बात करेंगें इंस्टेंट दही बड़े की। यह मेरी बहन प्रीतू मेहरा ने बनाये हैं जिसकी रेसिपी उन्होंने मुझे चित्र सहित भेजी थी।


इंस्टेंट दही बड़ा बनाने के लिए चाहिए ...

ब्रेड स्लाइस     - 6 गोल कटी हुई
उबले आलू      - 2 मध्यम आकार के, मैश किये हुए 
हरी मिर्च          - 1 बारीक कटी 
अदरक             - 1/4 tsp बारीक धागों में कटी 
किशमिश          - 1/2 tbsp
चिरौंजी             - 1/4 tbsp
छुआरा              - 1/2 tbsp बारीक लंबा कटा हुआ 
नमक                - स्वादानुसार
काला नमक       - स्वादानुसार / optional
भुना पिसा जीरा - 1/4 tsp
लाल मिर्च          - 1/ 4 tsp / स्वादानुसार 
हरा धनिया        - 1/2 tsp बारीक कटा
रिफाइंड आयल  - तलने के लिए
दही                    -  1 कप , अच्छी तरह फेंटा हुआ 
शक्कर                - 1 tsp
इमली की खट्टी मीठी चटनी 
हरी धनिया की तीखी चटनी 



ब्रेड स्लाइस से मनपसंद आकार के पीस काट लीजिये।



घर में बनी आटा ब्रेड के आयताकार टुकड़े हों या फिर 



बाजार से ली मिल्क ब्रेड के गोल कटे हुए पीस , दोनों चलेंगें।

दही में शक्कर मिला कर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।

आलू में हरी मिर्च , अदरक , नमक मिलाइये। इस मिश्रण में छुआरा, चिरौंजी मिलाइये।




ब्रेड के पीस को आधा दूध और आधा पानी मिलाकर तैयार घोल में भिगोकर हथेली से दबाकर पानी निचोड़ दीजिये।
इस ब्रेड में आलू का तैयार मिश्रण भर कर बॉल बनाइये।



रिफाइंड में गोल्डन फ्राई कीजिये।



बड़ों को तेल से निकाल कर पेपर टॉवल पर रखें और ठंडा होने दें।

परोसने के लिए बड़ों को सर्विंग डिश में रखें।

पहले से फेंट कर रखे ठंडे दही को बड़ों के ऊपर डालें। 

नमक , काला नमक , लाल मिर्च डालें। 

ऊपर से इमली और हरी चटनी डालें।

हरा धनिया सजायें। 




सर्व कीजिये और तारीफ पाइए।

अपनी राय जरूर कमेंट में लिखियेगा।
हो सके तो इस ब्लॉग को फॉलो कर लीजियेगा।


No comments:

Post a Comment