Tuesday 6 October 2020

बालूशाही


पूजा पाठ हो या ब्याह मुण्डन जनेऊ किसी भी अवसर पर मिठाई का अपना महत्व होता है। कुछ मिठाई ऐसी होती हैं जो हर उत्सव में खासतौर पर बनाई जाती हैं जैसे लड्डू, गुलाबजामुन, कालाजाम, बालूशाही, काजू कतरी, तिरंगी बर्फी आदि। यह सभी काजू कतरी को छोड़कर देसी मिठाई की श्रेणी में आती हैं।

आज बनाते हैं बालूशाही जिसके लिए बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती।

Ingredients :-

मैदा              - 2 कप

पानी             - 1/2 कप

शुद्ध घी          - 1/2 कप , पिघला हुआ
नमक             - 1/2 tsp

बेकिंग पाउडर  - 1/2 tsp

तलने के लिए शुद्ध घी 

शक्कर            - 2 कप 

पानी                - 1 कप

पिसी इलायची   - 1/4 tsp

केसर                - 3,4 धागे 1 tsp पानी में भीगे हुए 

पिस्ता               - 5,6 बारीक कटा हुआ, सजावट के लिए 

Step I

------------


शक्कर और पानी से गाढ़ी चाशनी , कम से कम तीन तार की, बना लीजिए।

नींबू का रस मिलाइये और कम से कम 3,4 मिनट उबलने दीजिये।नींबू का रस शक्कर वापस क्रिस्टल न बन जाये इसलिए डाला जाता है।

गैस बंद करके ठंडा होने दीजिए।

गुनगुनी गर्म रह जाने पर इलायची और केसर पानी सहित मिला लीजिए।

Step II

-------------


मैदे में नमक और बेकिंग पाउडर मिलाइये।

नमक मैदे के स्वाद को दबाने के लिए डालते हैं।

घी डालकर मिलाइये।

हाथ से बहुत अच्छी तरह रगड़ कर मोयन कीजिये।

मैदा जब खिल जाये तब पानी डालकर मैदे को जोड़ लीजिये।

मैदा को गूँधना नहीं है।

अब जुड़े हुए मैदे को ढ़ककर 20 मिनट के लिए रख दीजिए।

हाथ से मैदे को थपथपा कर रोटी जैसा बड़ा कीजिये।

चाकू से बीच से दो हिस्से में काट दीजिये।

दोनों पीस एक दूसरे के ऊपर रखकर फिर थपथपा कर बड़ा कीजिये और चाकू से काटकर चार टुकड़े करके एक दूसरे के ऊपर रखिये और हाथ से थपथपा कर फिर से बड़ा कीजिये।

अब फिर बड़े पीस को चार हिस्से में काट कर एक दूसरे के ऊपर रखकर थपथपा कर बड़ा कीजिये।

रोटी को रोल करके ढ़ककर 10 मिनट तक रखा रहने दीजिए।

अब रोल को फिर से परात में आटे जैसा गोला बना लीजिए।


इसमें से छोटी-छोटी लोई तोड़ लीजिये।

लोई को हथेलियों से बहुत हल्का प्रेशर देते हुए एक चपटी गोली बनाइये।


बीच में अँगूठे से डिम्पल बनाने के लिए गड्ढा कर लीजिए।



Step III 

---------------

तलने के लिए घी गरम कीजिये।

आँच धीमी रखिये।



मैदे की गोलियाँ डालिये।।

अधिक चलाइये मत।

सुनहरी होने तक तलें।

निकाल कर सीधे चाशनी में भिगोइये।

10 मिनट बाद हर गोली पलट दीजिये।

5 मिनट बाद निकालकर थाली में सेट होने के लिए अलग-अलग रखिये।

डिंपल पर पिस्ता सजाइये।

दो से तीन घण्टे बाद सर्व कीजिये।



बनाइये, खिलाइए और खाइये।

साथ ही अपनी राय बताइए।

संभव हो तो मेरे ब्लॉग को follow कर लीजिये।

No comments:

Post a Comment