Saturday 8 August 2020

टमाटर की चटनी

टमाटर करीब 5 करोड़ साल पहले अंटार्कटिका में विकसित हुआ था। 

किसी प्रमाण के अभाव में ऐसा माना जाता है कि इसकी उत्‍पत्ति दक्षिण अमेरिका से हुई तथा उपनिवेशियों के द्वारा संपूर्ण विश्‍व में टमाटर को फैलाया गया। अपने स्‍वाद और पौष्टिकता के कारण यह विश्‍व में अपना स्‍थान बनाने में सफल रहा। 

मीज़ोअमेरिका के देशों में इसे घरेलू फसल के रूप में इसे वि‍कसित किया गया तथा 500 ईसा पूर्व तक इसका उपयोग शुरू हो गया।

यूरोप को टमाटर से क्रिस्टोफर कोलंबस ने परिचित कराया जो खुद 1493 में इसके संपर्क में आये थे। 

यूरोप में स्‍पेन से टमाटर की कृषि को प्रोत्‍साहन दिया गया। 

19वीं सदी की शुरूआत में टमाटर अंततः एशिया पहुंचा। एशिया में इसकी खेती सीरिया से प्रारंभ हुयी और देखते ही देखते 19वीं सदी के मध्य तक, टमाटर का सीरिया, ईरान और चीन में व्यापक रूप से उपयोग प्रारंभ हो गया।

16वीं सदी में पुर्तगाली मसाला व्‍यापारियों द्वारा टमाटर भारत में लाया गया।

प्रारंभ में भारत में टमाटर यूरोपीयों के खाने में उपयोग किए जाते थे, हालांकि बंगालियों और बर्मा के लोगों ने अपनी खट्टी करी में इसका उपयोग किया। 

भारत के पारंपरिक भोजन में खटास का विशेष महत्‍व है, जिसके लिए इमली, कोकम, सिरका, अमचूर, अनारदाना, दही आदि का उपयोग किया जाता था, आगे चलकर इनमें टमाटर भी शामिल हो गया।



आज बातचीत करेंगें बंगाल में बनने वाली ख़ास टमाटर की चटनी की। Bengali Cuisine की की यह speciality है। As a side dish टमाटर चटनी को lunch या dinner दोनों में serve किया जाता है। Snacks के साथ भी इसे serve किया जाता है।

टमाटर की चटनी कुछ तीखी/ Tangy , थोड़ी मीठी और खट्टी होती है। इसमें शक्कर /गुड़ के साथ इमली , आमपापड़ का प्रयोग किया जाता है जो इसका स्वाद अपनी खटास और मिठास से मुँह में पानी ला देता है। छुआरा/खजूर और किशमिश इसमें फ्लेवर और स्वाद बढ़ाने का कार्य करते हैं।


Ingredients :-

टमाटर , मीडियम साइज के  - 9, 10 

शक्कर                             - 11/2 कप

साबुत लाल मिर्च                - 2,3

पंचफोरन मसाला               - 3/4 tsp

सरसों के दाने                    - 1/2 tsp

Oil                                  - 2 tsps

इमली का पल्प                   - 1 tbsp

अदरक                             - 1/2 tsp 

नमक                               - स्वादानुसार

आमपापड़                         - 2 इंच

                                         स्क्वायर के                   

                                         2, 3 टुकड़े

छुआरा / खजूर                  - 2 tbsps

किशमिश                          - 1 tbsp

पंचफोरन मसाला 

भुना और पाउडर किया हुआ - 1/2 tsp


Preparation :-


किशमिश को  25-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।

छुआरा पतले टुकड़ों में लंबा काट लें।



टमाटर के चौकोर टुकड़े काट लें।

 


इमली को एक घण्टे पानी में भिगो कर पल्प निकाल लें और छान लें।



आमपापड़ को बारीक छोटे टुकड़ों में काट लें।


Method :- 



तेल गर्म करके उसमें पंचफोरन , सरसों के दाने और साबुत लाल मिर्च डालिये और तड़का तैयार हो जाने पर बारीक कद्दूकस की अदरक डालिये।

टमाटर डालिये और अच्छी तरह उलट-पलट करते हुए दो मिनट तक चलाइये।

इसमें शक्कर डालिये और अच्छी तरह चलाइये।

आमपापड़ और इमली मिलाइये।

स्वादानुसार नमक मिलाइये।

आधा गिलास पानी मिलाइये।

ढक्कन लगाकर मध्यम आँच पर पकाइए।

बीच-बीच में चेक कर लीजिये कि टमाटर अच्छी तरह गल गए हों और जो जूस तैयार हो रहा है उसमें ग्लॉस आ गया हो।

चलाते हुए चटनी को मनचाहा गाढ़ापन आने तक पकाइए।

चटनी का रंग लाल हो जाएगा जो चमकदार होगा।

अब इसमें छुआरा और किशमिश डालकर 3 से 4 मिनट तक और पकाइए।

गैस से उतार लीजिये।

ऊपर से पंचफोरन का पाउडर स्प्रिंकल कीजिये।

सर्विंग बोल में रखिये।


Note :-


1. अदरक optional है।

2. Garnishing के लिए बारीक कटी हरी धनिया डाल सकते हैं।

3. शुगर वाले शक्कर की जगह गुड़ डाल सकते हैं।

4. लाल मिर्च कम या ज्यादा की जा सकती है।

5. तड़का में मीठी नीम/करी पत्ता भी डाल सकते हैं।

6. शक्कर की मात्रा बढ़ाई-घटाई जा सकती है।


Disclaimer : Pictures from Google Picture Gallery with thanks.


क्रमशः   -- टमाटर की चटनी की दूसरी विधि अगले भाग में।

No comments:

Post a Comment