Thursday 13 August 2020

धोखा





 

बरसात हो रही हो , हवा में कुछ ठंडक महसूस हो तो कुछ चटपटा खाने को दिल करता है। बेसन का धोखा खा कर देखिए दिल न खुश हो जाये तो शिकायत के लिए मैं हाज़िर हूँ।

Ingredients :-

बेसन                                - 2 कप

लहसुन अदरक और 

हरी मिर्च का पेस्ट               - 1 tbsp या स्वादानुसार 

नमक                                - स्वादानुसार   

अजवायन                          - 1 tsp से जरा सी अधिक 

लाल मिर्च पाउडर               - 1/4 tsp या अधिक 

हल्दी पाउडर                      - 1/2 tsp

गरम मसाला                      - 1/2 tsp से जरा सा अधिक 

रिफाइंड आयल                  - 2 tbsps 

मीठा सोडा                         - एक चुटकी 

बेसन                                  - 2 कप 

For Final TouchUp :-

प्याज    - 2 मध्यम आकार की, लम्बाई में बारीक कटी हुई

धनिया  - 2 tsps पाउडर 

लाल मिर्च - स्वादानुसार 

हल्दी     - 1/2 tsp

जीरा      - 1/2 tsp

हींग        - एक चुटकी

नमक - यदि जरूरी लगे तो बिलकुल नाम का सिर्फ प्याज के लिए लें

रिफाइंड आयल - 2tbsps

हरा धनिया - बारीक कटा, सर्व करते समय डालने के लिए




बेसन, नमक , गरम मसाला, लाल मिर्च, हल्दी, अजवायन, तेल , अदरक लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट, सोडा मिलाकर कड़ा आटा गूँध लीजिये।



बेसन की छोटी-छोटी गोलियाँ बना लीजिए।



एक भगौने में पानी उबलने रखिये।


बेसन की गोलियों को उबलते पानी में डालिये।

तेज आँच पर लगभग 20 मिनट तक उबालिये।

गोलियाँ अपने आप ऊपर जब तैर आयें तो 2,3 मिनट तक और उबालने के बाद किसी खुली थाली में निकाल लीजिए और एकदम ठंडा होने दीजिए।

ठंडी हो जाने पर गोलियों के दो-दो टुकड़े काट लीजिये।

कुछ लोग नन्हे टुकड़े पसंद करते हैं, उन्हें इसे चार टुकड़ों में काट लेना चाहिए।



कढ़ाई में तेल गर्म कीजिये।

जीरा और हींग का तड़का लगाइए।

प्याज डालकर गुलाबी भूनिये।

प्याज भूनते समय आँच धीमी रखिये जिससे प्याज ठीक से कुरकुरी हो जाये।


प्याज गुलाबी हो जाने के बाद उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिलाइये।

एक मिनट तक चलाइये।

इसमें तैयार बेसन के टुकड़े डालिये और धीमी आँच पर भूनिये।

दस मिनट तक भुनने के बाद गैस बंद करके सर्विंग डिश में निकाल लीजिए और हरा धनिया ऊपर से सजा दीजिये।


अब तैयार हो जाइए धोखा खाने और खिलाने के लिए ☺️

चाय या कॉफ़ी के साथ रिमझिम गिरती बूँदों का आनंद लेते हुए धोखा खाइये।

विशेष नोट :- 

यदि आप लंच या डिनर में साइड डिश की तरह धोखा खाना चाहें तो ....

टमाटर  - 4 मध्यम आकार के , मिक्सी में पेस्ट किये हुए

उबला हुआ गरम पानी - एक कप 


धोखा में पानी डालिये और चलाइये।

टमाटर प्यूरी डालिये और दस मिनट तक अच्छी तरह भूनिये।

भूनते समय आँच मध्यम रखिये।

गैस बंद कर दीजिए।

सर्विंग डिश में डालकर ऊपर से हरा धनिया डालिये।


भोजन के साथ सर्व कीजिये।

1 comment:

  1. करता बात है,अति उत्तम

    ReplyDelete