Tuesday 18 August 2020

छोला भटूरा


Ingredients :-
【 I
चाय की पत्ती - 2 tsps
पानी             - 11/2 कप 

Method :-
चाय को इतना उबालें कि आधी रह जाये।
पानी छान लें।

Ingredients :- 【 II 】
काबुली चना      - 2 कप 
नमक                 - 1 tsp
खाने वाला सोडा - 3/4 tsp
ऊपर बनाया हुआ चाय का पानी 

Method :- काबुली चने/ छोले को 12 घण्टे के लिए रात को भिगो दीजिये।
सुबह उसे हाथ से रगड़ कर उसके छिलके जहाँ तक संभव हो निकाल कर पानी में अलग कर लीजिए। बिना छिलकों के चने अच्छे गलते हैं।

कुकर में छोले डालिये और मात्र इतना पानी साथ रखिये जितने में वे डूबे रहें।
ऊपर से नमक और सोडा डालिये।
उसके ऊपर चाय का पानी डालिये।
कुकर में 6 से 7 सीटी मध्यम आँच पर दीजिये।

Ingredients :- 【 III 】

प्याज            -  2 मध्यम आकार के , बारीक कटे
टमाटर           -  2 मध्यम आकार के, छोटे कटे
अदरक          -   3 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च         - 5 -6 या स्वादानुसार
जीरा              -  1 tsp
हींग                - दो चुटकी
तेजपत्ता          - 3
बड़ी इलायची  - 4
दालचीनी        - 1 इंच का टुकड़ा 
लौंग                - 4,5
काली मिर्च       - 5,6 दाने
नमक               - स्वादानुसार
लाल मिर्च         - 11/2 tsps या स्वादानुसार
हल्दी                - 1 tsp
धनिया              - 4 tsps
अमचुर              - 2 tsps
गरम मसाला      - 11/2 tsps
कसूरी मेथी        - 1 tbsps , रोस्ट की हुई 
हरा धनिया         - 1 tbsp, बारीक कटी हुई 
रिफाइंड ऑयल   - 2 tbsps

Method :-


रिफाइंड आयल गर्म करें। 
आँच मध्यम करें।
जीरा और हींग का तड़का दें।
तेजपत्ता, इलायची, लौंग व काली मिर्च डालकर एक मिनट तक चलायें।
आँच धीमी करें।

कटी हुई प्याज डालकर गहरी गुलाबी भूनें।
हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर आधा मिनट तक चलायें।

पिसा हुआ टमाटर पेस्ट मिलायें।
1/2 tsp नमक मिलायें और आँच मध्यम करके तेल दिखाई देने तक भूनें।
धनिया पाउडर, अमचुर, गरम मसाला डालकर एक मिनट तक भूनें।



अब इसमें छोले डालें।
नमक स्वादानुसार बढ़ायें।
आधा गिलास गरम पानी मिलायें।
【 यहाँ पानी अपनी पसंद के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।】



आँच धीमी करें और 5 मिनट के लिए पकायें।
गैस बंद करें।
कसूरी मेथी मिलायें और 5 मिनट के लिए ढक दें।




सर्व करने से पहले हरा धनिया मिलाना नहीं भूलें।



आइये अब भटूरे बना लिए जायें।
भटूरे मैं दो तरीके से बनाती हूँ।
एक जिसमें मैदे के साथ हल्की सी रोस्ट की हुई सूजी मिलाती हूँ। मैदे में नमक, शक्कर, eno fruit salt, देशी घी और दही को मिलाकर गरम पानी से आटा गूँध लेती हूँ और आधे घण्टे बाद भटूरे बनाती हूँ।

दूसरे तरीके में मैदे में दही, नमक, शक्कर और खाने वाला सोडा मिलाकर आटा गूँधती हूँ और ढ़ककर दो से तीन घण्टे के लिए रख देती हूँ। दो से तीन घण्टे बाद भटूरे बनाती हूँ।

Ingredients :-
【 I 】
मैदा        - 1 कप
सूजी       - 1/4 कप
नमक      - 1/2 tsp
शक्कर     - 2 tsps
देशी घी    - 1 tsp
दही          - 1/4 कप
Eno        - 1 सैचेट 
गरम पानी - आवश्यकतानुसार 

【 II 】

मैदा     - 1 कप
दही     - 1/4 कप
नमक   - 1/2 tsp
शक्कर  - 1 1/2 tsps
खाने वाला सोडा - 1/2 tsp
गुनगुना पानी आवश्यकतानुसार 

यहाँ यदि आप चाहें तो दूसरी विधि से तैयार मैदे से कुलचे भी बना सकती हैं। 
कलौंजी और बारीक कटा हरा धनिया ले लें।
रोटी बेलकर एक साइड पर कलौंजी और हरा धनिया लगा दें और दूसरी साइड पर हल्के हाथ से पानी लगा कर गरम तवे पर चिपका दें। 
तवे को उल्टा करके गैस की फ्लेम से सेंकें। 
कुलचा अपने आप सिंकते ही तवे से गैस पर गिर जायेगा।
फटाफट उलट-पुलट कर सेंक कर हटा लीजिये।
मक्खन लगा कर सर्व कीजिये।

चलिए आप बनाइये छोला भटूरा neeta's ढाबा स्टाइल और तब तक मैं लाती हूँ कोई और रेसिपी जो हमारे हर दिन की पसंदीदा होती है।

आपके सुझाव, आपकी फ़रमाइश का मुझे इंतज़ार रहेगा।


1 comment: