Friday 28 May 2021

Superfood Cookies


Superfood की हर किसी की अपनी परिभाषा और अपनी समझ होती है। मेरी नज़र में सुपरफ़ूड वो खाद्य पदार्थ हुआ जो पौष्टिकता से भरपूर हो और यथासंभव उगाया हुआ अर्थात पादप जगत का सदस्य हो। सबसे अच्छे सुपरफूड होते हैं बीज, मेवा, हरे पत्ते वाले साग, हरी सब्जियाँ, हर तरह की बेरी, पपीता। यह सुपरफूड विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ये ग्लूटेन विहीन होते हैं।

Oats Cookies एक सुपरफूड है। पूर्णतः vegan है और पौष्टिकता से भरपूर है। इसमें कद्दू के , सूरजमुखी के फ्लैक्स के बीज, सफेद तिल आदि सभी अपार ऊर्जा का स्त्रोत हैं।

आइए बनायें सुपरफूड कूकीज .....

सामान चाहिए :

आटा        - 1 कप
Oats       - 1 कप chips/ rolled oats
काजू + 
बादाम+ 
अखरोट     - 1/2कप कटे हुए
सूरजमुखी के बीज -1/4 कप 



कद्दू के बीज          - 1 tbsp     
सफेद तिल            _- 1 tbsp
चिया सीड             - 2 tbsp
करौंदा लाल वाला   - 2 tbsp, सूखे टुकड़े 
दालचीनी पाउडर    - 1 tsp
नमक                    - 1/4 tsp
गुड़     - 1 कप, पाउडर किया हुआ
मेपल सिरप    - 2,3 tbs,अथवा 
शहद             - 3 tbsp
बेकिंग पाउडर - 1tsp
Nut butter  - 1/2 कप 
दूध                - 2 tbsp

अब थोड़ी सी एक्सरसाइज कर लें ...

Nuts और seeds को रोस्ट कर लीजिए।
गुड़ पाउडर को कम से कम 2 बार छान लें।
गुड़ और रूम टेम्परेचर पर रखा नट बटर अच्छी तरह फेंट लें।
आटा, नमक, बेकिंग पाउडर तीन बार छान लें।
आटे में oats, nuts, seeds, दालचीनी पाउडर, इलायची पाउडर मिला लें।
अब इसमें गुड़ व मक्खन मिलाएँ।
मेपल सिरप या शहद मिलाएँ।
सारी सामग्री अच्छी तरह आटे की तरह गूंध लीजिये।
आवश्यकतानुसार दूध मिलाइये।



इनके छोटे बॉल बनाइये।



बटर पेपर वाली बेकिंग ट्रे में रखकर हाथ से फ्लैट कर दें।





250℃ पर ओवन को 10 मिनट प्रीहीट कीजिये और कुकीज की ट्रे को ओवन में लगाइए और 20 से 25 मिनट तक बेक कीजिये।

Wire rack पर निकाल कर ठंडा कीजिये।




Power-packed Superfood Cookies खुद भी खाइये और सबको खिलाकर तारीफ पाइए।

No comments:

Post a Comment